कम्पिल/कायमगंज/
क्षेत्र के गांव बहुरुआ निवासी शिवम (18) बाइक से अपने खेत की गेहूं की फसल देखने गया था जब वह बापस आते समय वहुरुआ बम्बा के पास पहुंचा तभी कायमगंज की ओर से थाना अलीगंज के मोहल्ला सुदर्शन दास निवासी सर्वेश (20) अपने साथियों के आ रहा था तभी उसकी बाइक से आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गईं जिसमे शिवम गंभीर घायल हो गया। वहीं सर्वेश के भांजे योगी राज ने बताया कि तभी बहुरुआ गांव के ग्रामीण वहाँ आ गए और उन लोगों ने सर्वेश व उनके साथियों ने हमला कर दिया गया हमला होता देख सर्वेश के साथी अपनी अपनी बाइके छोड़ कर भाग गए लेकिन ग्रामीणों ने सर्वेश को पकड़ लिया और बेल्टो से उसे मारपीट कर खंदी मे डाल दिया जब खोज बीन की तो देखा कि सर्वेश घायल अवस्था मे खंदी मे पड़े है जिन्हे उठाकर सीएचसी भर्ती कराया है उधर शिवम के भी परिजनों ने उसे सीएचसी भर्ती कराया गया है।
