फर्रुखाबाद:
कायस्थ समाज द्वारा होली पर्व के पश्चात दूज पर्व पर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजन एवं महाआरती की जाएगी, होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार दिनांक 05/03/2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कृष्णा होटल के सामने पक्का पुल स्थित कायस्थ सोशल सभा भवन में किया जाएगा, यह जानकारी देते हुए प्रदीप सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा अर्चना के साथ आरंभ किया जायेगा, पूजन के पश्चात महायज्ञ किया जायेगा यज्ञ के पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा इसअवसर पर समाज के अन्य लोगों और सपरिवार पधारने की कृपा करें, जिससे नई जनरेशन भी हमारे कुल देवता के बारे मेंअधिक जानकारी कर अपने समाज का गौरव बढ़ाये ।
