कायमगंज क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात का शिकार हुई युवती ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया.

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज।

छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिसके बाद उसका इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में चल रहा था. घटना के 6 दिन बाद हुई इस मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और गुस्से की लहर है।

घर में घुसकर किया था जानलेवा हमला, परिजनों ने बताया कि जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव झकरई निवासी गोपाल शाक्य अपने साथियों के साथ युवती को आते-जाते समय अक्सर परेशान और अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। 24 फरवरी, मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे आरोपी हथियारों के साथ युवती के घर में घुसे और जबरदस्ती की कोशिश की। जब युवती ने शोर मचाया, तो उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई।

गोपाल समेत 4 आरोपियों पर FIR

घटना के बाद पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपी गोपाल शाक्य, चंद्रशेखर उर्फ करण, मोहित और अवनीश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव

लखनऊ में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवती का शव देर रात तक गांव पहुंचा। युवती की मौत की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। सोमवार सुबह किशोरी का अंतिम संसस्कार कर दिया गया , ग्रामीण और परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *