11 वें रोजे का इफ्तार दरगाह हज़रत बाबा जूही शाह की मज़ार पर हुआ

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

कायमगंज।

रमज़ान के इस पावन महीने में भारी तादाद में रोज़ेदारों ने रोज़ा इफ्तार किया। दरगाह के सज्जादानशीन सूफ़ी हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी व चिश्ती वारसी ने रोज़े की फज़ीलत के बारे में बताया कि अल्लाह का एहसान है कि उसने हमे माहे रमज़ान जैसी अज़ीमुश्शान नेमत से सरफ़राज़ फ़रमाया। माहे रमज़ान के फैजान के क्या कहने ! इस की हर घड़ी रहमत भरी है। इस महीने में अज़्रो सवाब बहुत ही बढ़ जाता है। नफ्ल का शवाब फ़र्ज़ के बराबर और फ़र्ज़ का शवाब 70 गुना कर दिया जाता है। बल्कि इस माह में तो रोज़ादार का उठना बैठना यहाँ तक कि उसका सोना भी इबादत में शुमार किया जाता है। अर्श उठाने वाले फ़रिश्ते रोज़ादरो की दुआ पर आमीन कहते है और एक हदीस के मुताबिक़ “रमज़ान के रोज़ादार के लिये दरिया की मछलियाँ इफ्तार तक दुआए मगफिरत करती रहती है।

इफ्तार पार्टी में आमिर हुसैन जूही, हाफ़िज़ रिफत,तौहीद, तमहीद, ज़मीर अहमद, हसीब क़ादरी, रफ़ीक़ भाई आढ़ती, बबलू भाई, अमरेश गंगवार, शनी बाथम,लाल मियाँ, बाबू खान,मुन्ना राजपूत, धनेश गौड़, राहुल सागर,राजाराम, कामरान खान, पवन बाथम, अभिषेक गुप्ता,मनोज जोहरी , आदि ने शिरकत की!

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *