कायमगंज में आमने सामने रोडवेज बसों की भिड़ंत, तीन घायल, एक की हालत गंभीर लोहिया रेफर।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

कायमगंज।

कायमगंज बाईपास रोड बेरिया मोड़ के पास फर्रुखाबाद से आ रही एटा डिपो UP 78 KT5612 जो एटा जा रही थी वहीं दिल्ली से आ रही फर्रुखाबाद डिपो UP 78 JT6987 जो फर्रुखाबाद जा रही थी दोनों मे आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गईं। बसों मे सबारियां कम होने के कारण तीन लोग घायल हुए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। घायलों मे पवन मिश्रा (36) निवासी निमोन नगला अल्लाहगंज जनपद शाहजहांपुर, उमाशंकर (29) व उमाशंकर का भाई हरिओम (32) निवासी खैराबाद मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद है। वही बताया गया है कि पवन मिश्रा फर्रुखाबाद डिपो के चालक हैं। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *