Mainpuri News : चार शादियां कर चुकी महिला, पांचवें प्रेमी के साथ भागने की फिराक में, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

चार शादियां कर चुकी महिला, पांचवें प्रेमी के साथ भागने की फिराक में, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

मैनपुरी (अजय किशोर) – उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन को भी हैरान कर दिया है। सोमवार को बरनाहल क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी कि उसकी पत्नी अब तक चार शादियां कर चुकी है और अब पांचवें व्यक्ति के साथ भागने की योजना बना रही है।

युवक ने आरोप लगाया कि महिला का रिश्तों का सिलसिला बेहद उलझा और चौंकाने वाला है। उसने बताया कि महिला ने अपने पहले पति को छोड़कर उसके छोटे भाई (देवर) के साथ रहने लगी, फिर एक ट्रक चालक के प्रेमजाल में फंसकर उसके साथ चली गई। इसके बाद महिला ने पीड़ित युवक के बड़े भाई से भी शादी रचाई और फिलहाल वही युवक उसकी पत्नी के रूप में रह रहा है।

पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला का पेशा शादियां करना और फिर जेवर तथा नकदी लेकर रफूचक्कर हो जाना है। उसने बताया कि महिला ने पूर्व के चार पतियों के घर इसी तरह की चोरी की और अब वह युवक के एक रिश्तेदार के साथ भागने की तैयारी कर रही है।

युवक ने एसपी से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को रोकने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जाए, क्योंकि महिला घर से कीमती सामान ले जाने की योजना में है।

इस मामले की गंभीरता और महिला के संदिग्ध इतिहास को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं और मामले की सत्यता पता लगाने के निर्देश दिए हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *