Kaymganj में श्रमिक परिवारों के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद| कायमगंज के कम्पिल रोड स्थित निकट शकुंतला टीचर कॉलोनी,पट्टिया लेन, किरण पब्लिक स्कूल के पास ईंट भट्ठा क्षेत्र में आज एक सराहनीय सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ खेल-खेल में शिक्षाप्रद गतिविधियाँ कराई गईं तथा श्रमिकों और उनके परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के इंस्पेक्टर क्राइम मो. कामिल खान द्वारा सभी श्रमिकों एवं उनके बच्चों को कुरकुरे, केले, मिल्की बार चॉकलेट और लड्डू वितरित किए गए।

इस अवसर पर किरन पब्लिक स्कूल, निकट शकुंतला टीचर कॉलोनी,पट्टिया लेन की प्रधानाचार्या श्रीमती राधिका नायर, कोऑर्डिनेटर जयन राजन,भट्ठा प्रबंधक Dr. वीरेंद्र गंगवार ,भट्ठा मुनीम अखिलेश, विमल सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में साहसी बालिका संस्था, कायमगंज की ओर से खुशबू मिश्रा एवं उनकी टीम ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। बच्चों को शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। इस दौरान शिक्षा का महत्व, एकता में शक्ति, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति, बाँटना ही सच्ची सेवा है तथा समय का सदुपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गये।

बच्चों ने पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इस पहल से उनमें सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देखने को मिली। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *