कायमगंज/फर्रुखाबाद |
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 192-कायमगंज में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 192-कायमगंज द्वारा दिनांक 17 नवंबर 2026 से 22 नवंबर 2026 के मध्य पुनरीक्षण कार्य न करने तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 की फीडिंग शून्य रखने वाले कुल 114 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर स्पष्टीकरण तलब करने की कार्रवाई की गई है।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं है। संबंधित सभी 114 बीएलओ को तत्काल अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा प्रतिदिन फॉर्म-6 की फीडिंग सुनिश्चित करते हुए कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं।संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने अथवा कार्य में सुधार न होने की दशा में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
