नवदिया कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई अखिलेश यादव और डिम्पल यादव की विवाह वर्षगांठ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव की विवाह की सालगिरह सोमवार को नवदिया स्थित कार्यालय पर उत्साह, जोश और जज्बे के साथ मनाई गई। समारोह का आयोजन महानगर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महासचिव रजत क्रान्तिकारी ने किया।समारोह में रजत क्रान्तिकारी ने कहा कि आज देश में अन्याय, अत्याचार, अनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महिलाओं के सशक्तीकरण व अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ने वाली डिम्पल यादव संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब शासन-प्रशासन अहंकार में मग्न है, सभी समाजवादी साथियों को मजबूती से पार्टी नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से जनता के दुःख-दर्द को मिटाना होगा और अखिलेश यादव के कथन “नर सेवा ही नारायण सेवा” के विचार को चरितार्थ करना होगा।समारोह के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के महासचिव कुंवर सिंह यादव ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के मेहनतकश, लगनशील और जुझारू साथियों पर बेगुनाह होने के बावजूद गलत तरीके से प्रशासनिक कार्यवाही होती है, तो वह और अधिवक्ता साथी उनकी विधिक सहायता निःशुल्क करेंगे।समारोह को जिला संगठन के निवर्तमान महासचिव ज़हान सिंह लोधी, युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार, जनार्दन सिंह, साजिद एडवोकेट, हारुन सिद्दीकी आदि समाजवादी साथियों ने संबोधित करते हुए अपने विचार रखे।कार्यक्रम में अजय कटियार, दिलीप शाक्य, सरदार रामपाल सिंह, कुलवंत सिंह, जितेंद्र तोमर, आसिफ अली, सुदीप शुक्ला, नीरज यादव, अभिषेक वाल्मीकि, राजीव कठेरिया सहित अनेक साथीगण उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *