चचिया ससुर के शव पर बैठी विधवा के घर से चोरों ने मकान से जेवरात व नकदी सहित लाखों का सामान चोरी

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

चचिया ससुर के शव पर बैठी विधवा के घर से चोरों ने मकान से जेवरात व नकदी सहित लाखों का सामान चोरी

(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)

जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में नगर जलेसर के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में हर रात्रि ताबड़तोड़ बारदातें घटित हो रही है। बढ़ती जा रही आपराधिक वारदातों के चलते लोग दहशत बनी हुई है। पुलिस न तो चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है और नहीं वारदातों का खुलासा कर पा रही है। शनिवार की रात्रि नगर के मोहल्ला हथौड़ा स्थित बिजलीघर के पास अपने चचिया ससुर के शव पर बैठने गई एक विधवा के घर को ही चोरों ने निशाना बना डाला। छत से होकर मकान में घुसे अज्ञात चोर विधवा के मकान से लाखों रुपए की जेवरात व नकदी एवं अन्य कीमती सामान उड़ा ले गए। पीड़िता विधवा द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला हथौड़ा स्थित बिजलीघर के पास ऊषा पत्नी विनोद कुमार सविता का मकान है। जहां ऊषा देवी के अलावा उनके दोनों पुत्र एवं पुत्र वधु रहते हैं। जो मजदूरी कर पालन पोषण कर रहे हैं। शनिवार की शाम को मोहल्ले में ही थोड़ी दूरी पर रहने वाले ऊषा देवी के चचिया ससुर थान सिंह की मौत हो गई थी। ऊषा और उसका छोटा बेटा लवकुश घर से ताला लगा कर थान सिंह के शव पर बैठने चले गए थे।

जबकि बड़ा बेटा और पुत्र वधु अपनी बीमार बहन को देखने उसकी ससुराल चले गए थे। पीड़िता ऊषा ने बताया गया कि रविवार की सुबह लगभग चार बजे जब वह अपने चचिया ससुर के शव से उठकर शोच आदि के लिए घर पर आई तो घर की बिजली बन्द थी। जब भी मुख्य द्वार का ताला खोल कर अन्दर घुसी तो सामने दोनों कमरों के दरवाजे खुले हुए पड़े थे। बक्से आदि के ताले टूटे पड़े हुए थे। बक्से में रखी लगभग 250 ग्राम की चांदी की पाजेब, 250 ग्राम की चांदी की कोंधनी, छह आना की सोने की अंगूठी तथा 50 हजार रुपए नकद के साथ साथ पीतल एवं फूल के बर्तन, कपड़े, दो गैस सिलेंडर आदि सामान सहित पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्तियाँ भी चोरी कर ले गए। पीड़िता द्वारा घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस एवं 112 डायल पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच की गई। पीड़िता द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पीड़िता ऊषा देवी ने बताया कि गत बैशाख महीने में बड़े पुत्र की शादी हुई थी। जबकि आगामी जनवरी महीने में छोटे पुत्र लवकुश की शादी होनी है। पीड़िता अभी छोटे बेटे की शादी की तैयारी में जुटी हुई थी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *