रिपोर्टर महेश वर्मा |
शमशाबाद /फर्रुखाबाद |
विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ढाई घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर गंगा के अंदर बैरी केटिंग कराई गई ।गंगा तटके किनारे किनारे विद्युत लाइट व्यवस्था की जा रही है ।तथा सफाई व्यवस्था भी कराई जा रही है और मेले के अंदर दुकानें भी लगनी शुरू हो गई है ।
मेला प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि शमशाबाद से मेले में स्वास्थ्य टीम आई थी जहां उनका स्वास्थ्य कैंप पर लगा हुआ है वह टीम काफी देर तक रहीऔर फिर उसके बाद वापस चली गई ।गंगा की उत्तरी तट पर मेले की व्यवस्था फर्रुखाबाद की जिला पंचायत देखती थी।लेकिन इस बार उसकी कोई व्यवस्था दिख नहीं रही है ।श्रद्धालु गंगा जल से उतर कर मेले की ओर आ रहे हैं मेले में लोगों के आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है तथा मेला के अंदर गंदगी पसरी हुई हैऔर लोगों के पानी पीने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है तथा महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए भीअभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है ।जिला पंचायत शाहजहांपुर के महावीर प्रसाद यादव ने बताया कि गंगा तट पर दक्षिणी ओर मेले की व्यवस्था जिला पंचायत शाहजहांपुर करता है औरआज भी कर रहा है ।
कायमगंज उपजिलाधिकारीअभिषेक वर्मा ने बताया कि गंगा के उत्तरी तट परमेले की व्यवस्था के लिए ब्लॉक कार्यालय को निर्देशित किया गया है ।वह शीघ्र ही आकर मेले की व्यवस्था करेगी ।मालूम हो कि मेले के अंदर सभी प्रशासनिक कैंप लग गए हैं ।इस मेले में शाहजहांपुर बदायूं बरेली पीलीभीत मुरादाबाद कायमगंज एटा फिरोजाबाद शिकोहाबादआदि जनपदों कीश्रद्धालु लोग गंगा स्नान करने के लिए आते हैं तथा पशु व्यापारी भी पशुओं को खरीदने के लिए यहां पर आते हैंतथा यहां पर विशाल पशु मेला भी लगता है जिसमें पशुओं की खरीद फरोख्त की जाती है।कार्तिक पूर्णिमा24 नवंबर को होगा तथा 23नवंबर कोश्रद्धालु लोग गंगा में स्नान करने के लिएआएंगे ।
