फतेहगंज पश्चिमी में रामलीला मेले का आगाज, सांसद छत्रपाल गंगवार ने फीता काटकर किया शुभारंभ

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

फतेहगंज पश्चिमी में रामलीला मेले का आगाज, सांसद छत्रपाल गंगवार ने फीता काटकर किया शुभारंभ

23 अक्टूबर तक चलेगा मेला, 13 अक्टूबर को निकलेगी राम बरात; गरीब कन्या का कराया जाएगा विवाह

Ad image

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। कस्बे में शुक्रवार देर शाम रामलीला मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में सद्भाव, भाईचारे व मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और एमएलसी जयपाल व्यस्त मुख्य रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, न्याय, त्याग और मर्यादा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बहराइच से आई अमित शर्मा की कंपनी के 24 कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। आयोजन 9 से 23 अक्टूबर तक चलेगा। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों के मंचन के साथ मेले में धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन के तहत 13 अक्टूबर को कस्बे में राम बरात निकाली जाएगी। इसी दिन एक गरीब कन्या का विवाह भी कराया जाएगा। इसके अलावा 20 अक्टूबर को दशहरा और 23 अक्टूबर को राजगद्दी का कार्यक्रम आयोजित होगा।

शुभारंभ समारोह में रामलीला मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और भगवान श्रीराम का चित्र भेंट किया।

इस मौके पर महिपाल सिंह, संजय सिंह चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान, सुनील पांडेय, कैलाश अग्रवाल, विजय गुप्ता, नरेश ऐरन, सुमित सिंह, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, रमन जायसवाल,अनुज कुमार सिंह,प्रेम प्रकाश गर्ग, अबोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, फूलचंद जाटव, सचिन चौहान, जतिन चौहान, कैलाश शर्मा, सुनील कुमार सिंह, गौरव मिश्रा, जितेंद्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव और उमेश साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *