फर्रुखाबाद |
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूर्व नगर अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सक्सेना के निवास स्थान पर अत्यंत धूमधाम और उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुष्यंत श्रीवास्तव ने वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेंद्र कुमार सक्सेना को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। वहीं, पूर्व नगर अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सक्सेना ने श्री महेश स्वरूप सक्सेना को शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
समारोह के मंच संचालन का दायित्व पूर्व नगर अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सक्सेना ने निभाया, जबकि कार्यक्रम के अंत में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुष्यंत कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर दुष्यंत श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, राजेंद्र कुमार सक्सेना, हरेंद्र सक्सेना, डॉ. पी. एन. सक्सेना, महावीर श्रीवास्तव, देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव, शैलेंद्र सक्सेना, रूप कुमार सक्सेना, शिव प्रसाद सक्सेना, महेश स्वरूप सक्सेना, दिनेश स्वरूप सक्सेना, अंकित सक्सेना, अजय सक्सेना, दीपक सक्सेना, नीरज सक्सेना एवं पीयूष सक्सेना सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

