फर्रुखाबाद/
पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कानपुर जोन की 30वीं अंतर जनपदीय रथ एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के विभिन्न जनपदों की टीमों के कुल 187 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। गुरुवार शाम प्रतियोगिता का समापन पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह की उपस्थिति में हुआ।जनपद फतेहगढ़ के पुरुष पुलिस खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में कुल 178 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजयंती हासिल की। वहीं फतेहगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में कुल 78 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान की चल बैजयंती अपने नाम की।100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जनपद कन्नौज के राहुल सिंह ने प्रथम, फतेहगढ़ के अजय ठाकुर ने द्वितीय तथा कानपुर नगर के सीटू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।4×400 मीटर रिले दौड़ में फतेहगढ़ के नितिन, अजय, गोविंद, चिराग एवं कुनाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कानपुर नगर के ओंकार, युद्धवीर, योगेश शर्मा एवं मुनेन्द्र जादौन की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि कानपुर देहात के राजकुमार, मनवीर राजा एवं कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।26 मील मैराथन प्रतियोगिता में जालौन के पवन ने प्रथम, महेश ने द्वितीय तथा फतेहगढ़ के कृष्णकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

