निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयबद्ध पूरा कराएं परियोजनाएं : डीएम

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयबद्ध पूरा कराएं परियोजनाएं : डीएम

एटा। निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, नगरिया मोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में चल रहे अवशेष निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

Ad image

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपी सिडको) के अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। करीब 1097.64 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित परियोजना में मुख्य भवन, वर्कशॉप, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, कैंटीन, पुस्तकालय, लेक्चर कक्ष, कार्यालय, छात्र-छात्रा कॉमन रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण शामिल है।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार का प्रशासनिक या तकनीकी अवरोध होने पर तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि शासन स्तर पर समन्वय कर उसका समयबद्ध समाधान कराया जा सके।

उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने तथा कार्य की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। साथ ही अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराने को कहा।

निरीक्षण के दौरान यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता अवधेश वर्मा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *