बरसात भी नही रोक सकी श्रद्धालुओं की आस्था, द्वापरकालीन पूर्णीच्छेश्वर महादेव मंदिर पर लाखों की तादाद में उमड़े श्रद्धालु

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

बरसात भी नही रोक सकी श्रद्धालुओं की आस्था, द्वापरकालीन पूर्णीच्छेश्वर महादेव मंदिर पर लाखों की तादाद में उमड़े श्रद्धालु

(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)

Ad image

जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में तहसील जलेसर क्षेत्र में रविवार की रात्रि से हो रही लगातार वारिश के बाबजूद श्रावण मास के आखिरी सोमवार को पटना पक्षी विहार स्थित द्वापरकालीन पूर्णीच्छेश्वर महादेव मन्दिर पर लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग से लेकर शिवालय तक का मार्ग श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। आस्था के जुनून के चलते बरसात के दौरान भी जहाँ कांवड़ियो द्वारा गंगाजल से जलाभिषेक किया गया वही श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर में देवाधिदेव महादेव की परिवार सहित पूजा अर्चना की गयी। व्रत रखने के साथ की गयी पूजा अर्चना के दौरान भक्तगणों द्वारा भोलेनाथ से मनौतियाँ मांगी गयी। कोतवाली पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर तैनात रही। साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

रविवार को रात्रि से खराब मौसम होने तथा रात्रि से ही लगातार बारिश होते रहने के बाबजूद भोलेनाथ के प्रति भक्तों की आस्था तनिक भी नही डिग सकी। बरसात के दौरान ही सोरों के लहरा घाट एवं कछला घाट से कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं द्वारा बरसात की परवाह किये बगैर पटना पक्षी विहार स्थित प्राचीनतम पूर्णीच्छेश्वर महादेव मन्दिर में देवाधिदेव महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। साथ ही भरी बरसात मे शिवालय पहुंचे हजारो की तादाद में श्रद्धालुओं की भी बाबा महाकाल के प्रति दृढ़ आस्था का नजारा देखने को मिला।

आस्था के जुनून में सरावोर श्रद्धालुओं द्वारा बरसात के दौरान भी मन्दिर में देवाधिदेव महादेव, माता पार्वती, पुत्री अशोक सुन्दरी, पुत्र गजानन, कार्तिकेय महाराज एवं नंदी बाबा की बेलपत्र, धतूरा, चंदन, पुष्प, फल एवं मिष्ठान आदि द्वारा पूजा अर्चना की गयी। व्रत रखने के साथ की गयी पूजा अर्चना के दौरान भक्तगणों द्वारा भोलेनाथ से मनौतियाँ मांगी गयी। भारीभीड़ को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली

पुलिस द्वारा पहले ही जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग से लेकर पूर्णीच्छेश्वर महादेव मन्दिर तक बेरिकेटिंग लगबा दिये गये थे। ताकि कांवड़ियों एवं भक्तगणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े। साथ ही बाइक एवं छोटे वाहनों को अंदर नही घुसने दिया गया। वाहनों को सड़क के किनारे बने पार्किंग में खड़ा करा दिया गया।

शिवालयों में गूंज रहे मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण।

जलेसर। सोमवार को पूर्णीच्छेश्वर महादेव मन्दिर पटना के अलावा नगर के चिंताहरण मन्दिर,नागेश्वर मन्दिर, बड़केश्वर मन्दिर, पथवारी मन्दिर आदि शिवालयों के अलावा नूहखेड़ा के कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर एवं डूंडाश्वर महादेव मन्दिर में भी भक्तों की भीड़ रही। इन मन्दिरों में भी कांवड़ियों एवं भक्तों द्वारा गंगाजल से जलाभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गयी।

चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस, क्षेत्राधिकारी करते रहे मोनिटरिंग।

जलेसर। कांवड़ यात्रा एवं पूर्णीच्छेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी हजारो की तादाद में भक्तों की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह दिनभर भ्रमण कर मोनिटरिंग करते रहे। वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ पटना पक्षी विहार स्थित पूर्णीच्छेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में ही कमान संभाले रहे। इसके अलावा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र स्थित कांवड़ यात्रा मार्गो पर भी जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *