फर्रुखाबाद न्यूज़:- ई-बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, गुस्साए परिजनों ने टेंपो में की तोड़फोड़ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद।

Ad image

इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा पुल के समीप सोमवार को सड़क पार कर रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार ई-बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसी बीच घायल को अस्पताल ले जा रहे निजी टेंपो में तोड़फोड़ किए जाने से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी निवासी 42 वर्षीय उदयवीर पुत्र तुलाराम सोमवार को रामगंगा पुल के पास इटावा-बरेली हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ई-बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उदयवीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने घायल उदयवीर को तत्काल उपचार के लिए राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उदयवीर को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीण की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान घायल को अस्पताल ले जाने वाले निजी टेंपो में परिजनों द्वारा लाठी-डंडों से तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एहतियात के तौर पर डबरी चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ई-बाइक को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ही टेंपो में हुई तोड़फोड़ और हंगामे की घटना की भी पड़ताल कर रही है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन घटना को लेकर बेहद आक्रोशित हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *