फर्रुखाबाद।
आज रविवार को ठंडी सड़क स्थित के.एम. हाउस में जिला केमिस्ट एवं ड्रग्स संगठन के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले भर के विभिन्न कस्बों व तहसीलों—मोहम्मदाबाद, कमालगंज, अमृतपुर, राजेपुर, नवाबगंज, शमशाबाद, फैज़बाग, कंपिल, कायमगंज, फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ से आए प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई:
- संरक्षक: नरेश चंद्र अग्रवाल (कायमगंज)
- अध्यक्ष: विनय रस्तोगी
- महामंत्री: अजय कटियार
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: ब्रजकिशोर दुबे
- कोषाध्यक्ष: राजेश दीक्षित
- उपाध्यक्ष: स्वदेश राजपूत
- मंत्री: विक्रम, बिजनेस बाथम, विवेक अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, सनी कनौजिया
- संगठन मंत्री: अर्पित
- प्रवक्ता व जिला मीडिया प्रभारी: मनोज जौहरी
- विशेष सदस्य: राज भूषण सिंह, आदित्य यादव, हर्ष गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, स्वप्निल गुप्ता, अंकित गंगवार, अमरेंद्र कटियार, मोहित कटियार, एवं मंगल सिंह |
बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने व दवा व्यापारियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

