फर्रुखाबाद न्यूज़:- शराब के पैसों के लिए ई-रिक्शा चालक से दबंगई, मारपीट कर नगदी छीनी और रिमोट तोड़ा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद |

शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयां धीर निवासी आकाश गंगवार के साथ अचरिया निवासी एक दबंग युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गंभीर दबंगई की। आरोपी ने ई-रिक्शा चालक से मारपीट की, पैसे छीने और ई-रिक्शा का रिमोट तोड़कर जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में कायमगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित आकाश गंगवार ने बताया कि शनिवार को वह ई-रिक्शा लेकर नर्सरी का सामान/पौधे लेने ग्राम नरसिंहपुर गया हुआ था। आरोप है कि रास्ते में अचरिया निवासी एक दबंग युवक ने गाली-गलौज करते हुए उसका ई-रिक्शा रोक लिया। आरोपी ने शराब के पैसों की खातिर चालक की जेब में रखे 750 रुपये की नगदी जबरन निकाल ली।

मारपीट और गाड़ियों के सामान को नुकसान

जब ई-रिक्शा चालक ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अपने करीब आधा दर्जन अन्य साथियों को बुला लिया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने ई-रिक्शा का रिमोट छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।

राहगीरों के बीच-बचाव पर दी धमकी

चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इस पर आरोपी पीड़ित को पुनः देख लेने और जानमाल की धमकी देते हुए अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गए|

रिमोट टूटने से थमे रिक्शे के पहिए

ई-रिक्शा का रिमोट टूट जाने के कारण वाहन वहीं बंद हो गया। पीड़ित को अपना ई-रिक्शा किसी अन्य वाहन से बांधकर घसीटते हुए घर तक लाना पड़ा।

पुलिस से न्याय की गुहार

घटना से सहमे पीड़ित चालक ने ज्ञात एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कायमगंज कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर सौंप दी है और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *