43 डिग्री का टार्चेर और सडकों पर कब्ज़ा: कायमगंज में यातायात व्यवस्था हुई ध्वस्त |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

कायमगंज नगर इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात की समस्या से जूझ रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि रोजाना लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। 43 डिग्री की झुलसाती गर्मी में राहगीरों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक दिक्कत राम सिंह कॉलेज के आसपास देखने को मिल रही है, जहां स्कूल के बच्चे जाम में फंसकर देर तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। अभिभावकों में भी इस स्थिति को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है।

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी, तहसील, मुंसिफ कोर्ट, सरकारी अस्पताल और पोस्ट ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय मौजूद हैं, बावजूद इसके यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण, ठेला-खोमचे और अवैध पार्किंग के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे जाम की समस्या और भी विकराल होती जा रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके और स्कूली बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *