भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। आईपीएल के बाद होने वाली इस घरेलू सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है।
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी गुवाहाटी में एक बेहद अहम बैठक करने जा रही है। इस मीटिंग में अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज के लिए भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।
31 मई को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल फाइनल और 6 जून से शुरू होने वाले इकलौते टेस्ट के बीच बेहद कम समय है। ऐसे में आज होने वाली चयन समिति की इस बैठक में जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे सीनियर खिलाड़ियों के वर्कलोड और फिटनेस को लेकर कई बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं. वनडे सीरीज के लिए आईपीएल 2026 के खूंखार गेंदबाज को पहली बार मौका मिल सकता है।
आज की बैठक में जिन तीन बड़े खिलाड़ियों को बाहर रखने या आराम देने पर मुहर लग सकती है, उनमें जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत का नाम सबसे ऊपर है. हार्दिक पांड्या भी वनडे टीम से रेस्ट कर सकते हैं। बुमराह का वर्कलोड मैनेज करने के लिए उन्हें टेस्ट या वनडे किसी एक ही टीम में जगह मिल सकती है. ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को तरजीह मिल सकती है, जो टी20 में शानदार फॉर्म में हैं. वहीं हार्दिक फिटनेस समस्याओं के चलते बाहर रह सकते हैं।
वनडे सीरीज के लिए एक नए गेंदबाज को चुना जा सकता है. ये कोई और नहीं बल्कि लखनऊ के लिए घातक गेंदबाजी से जलवा दिखा रहे प्रिंस यादव हैं, जिन्होंने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से विराट कोहली जैसे दिग्गजों को बोल्ड किया है। वह आईपीएल में 12 मैच खेलकर 16 विकेट ले चुके हैं. अगर बुमराह को आराम दिया गया तो वनडे में प्रिंस यादव को आजमाया जा सकता है।
इकलौते टेस्ट के लिए भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल सकते. शुभमन गिल टीम की कमान संभाल सकते हैं. ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना जाना तय माना जा रहा है। देवदत्त पडिक्कल नंबर-3 पर वापसी कर सकते हैं. कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया को मजबूती देंगे. रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को ऑलराउंडर के तौर पर जगह मिल सकती है. कुलदीप यादव स्पेशलिस्ट स्पिनर होंगे. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और आकिब नबी डार को बतौर तेज गेंदबाज टेस्ट स्क्वाड में चुना जा सकता है।
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
इकलौता टेस्ट मैच: 06 से 10 जून, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) – सुबह 09:30 बजे
पहला वनडे (ODI): 14 जून, धर्मशाला – दोपहर 01:30 बजे
दूसरा वनडे (ODI): 17 जून, लखनऊ – दोपहर 01:30 बजे
तीसरा वनडे (ODI): 20 जून, चेन्नई – दोपहर 01:30 बजे
