फर्रुखाबाद/
शहर में पूर्व विधायक स्व० पं० विमल प्रसाद तिवारी स्मृति संस्थान द्वारा बीघापुर तिराहे से स्टेट बैंक तक के मार्ग का नाम पं० विमल प्रसाद तिवारी मार्ग किये जाने पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का भव्य समारोह किया गया।श्रीमती अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं० विमल प्रसाद तिवारी को देखा नहीं लेकिन उनके विराट व्यक्तित्व से मैं व शहर के लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात अवस्थी ने तिवारी जी से जुड़े संस्मरण सुनाये।माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे ने कहा कि पं० विमल प्रसाद तिवारी के व्यक्तित्व से शहर के लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिये,वह दलगत राजनीति से ऊपर सभी के चहेते थे। स्मृति संस्थान के सचिव आदेश तिवारी ने वत्सला अग्रवाल को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान किया।शिक्षक एवं कवि बृजकिशोर सिंह किशोर ने नगर पालिका क्षेत्र के कादरीगेट या ठण्डी सड़क और फतेहगढ़ मार्ग में से किसी एक स्थान पर पं० विमल प्रसाद तिवारी स्मृति द्वार बनाकर उनका ऑयल चित्र लगाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया,जिस पर कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने करतल ध्वनि से उनके इस प्रस्ताव को ताली बजाकर समर्थन दिया।कार्यक्रम के अन्त में पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल द्वारा सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम का संचालन कवि वैभव सोमवंशी ने किया।इस अवसर पर संजय गर्ग,चित्रा अग्निहोत्री,मीरा सिंह,क्षमा तिवारी,रोली सक्सेना,मानसी तिवारी,अतुल शंकर दुबे,असलम अंसारी,मुकेश सक्सेना,विवेक मिश्रा,धर्मेन्द्र गुप्ता,शब्बीर खाँ,विनोद वर्मा,राजेन्द्र वर्मा,विजय मिश्रा,अंकुर तिवारी,कैलाश मिश्रा,सुतीक्ष्ण तिवारी,देवेन्द्र मिश्रा,शब्बीर खाँ,सतेन्द्र बाजपेयी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
