जैथरा पुलिस ने चोरी-लूट की योजना बना रहे तीन आरोपियों को पकड़ा

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

जैथरा पुलिस ने चोरी-लूट की योजना बना रहे तीन आरोपियों को पकड़ा

Ad image

एटा। थाना जैथरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी और लूट की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, रस्सा, लोहे का सब्बल, हथौड़ा और एक मैक्स पिकअप बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 अगस्त 2026 को थाना जैथरा पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी-लूट की योजना बनाते हुए तीन संदिग्धों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम नीबलपुरा, थाना पटियाली, जनपद कासगंज, पवन उर्फ लालू पुत्र बरफ सिंह निवासी नगला दत्ता, थाना पटियाली, जनपद कासगंज तथा मोनू पुत्र वीरेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम छोटी जरारी, थाना जैथरा, जनपद एटा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर, एक रस्सा, एक लोहे का सब्बल, एक हथौड़ा और एक मैक्स पिकअप बरामद की है।

मामले में थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 285/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 312/313 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोनू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 196/25, धारा 115(2), 118(1), 333, 351(3), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र, कांस्टेबल संजय, रिजर्व कांस्टेबल आशुतोष और रिजर्व कांस्टेबल अंकित शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *