विवाद के बाद युवक ने खुद को मारा चाकू, हालत गंभीर

2 Min Read

कमालगंज/

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगिया देवधरापुर में होली के त्यौहार के दौरान खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक युवक ने मामूली विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। बता दें कि युवक ने मामूली विवाद के बाद खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया।

मामूली कहासुनी और फिर खौफनाक कदम नगिया देवधरापुर निवासी ज्ञान सागर का पुत्र राहुल होली के मौके पर अपने दोस्तों और अन्य युवकों के साथ रंग खेल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर राहुल की दूसरे युवकों से विवाद हो गया। गुस्सा इतना बढ़ गया कि राहुल आपा खो बैठा। वह तुरंत घर गया और वहां से चाकू लेकर वापस लौटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, राहुल ने आवेश में आकर अपनी ही गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष गर्दन पर चाकू लगते ही राहुल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने तुरंत युवक का इलाज शुरू कर दिया है, लेकिन उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घायल के पिता ने बताया कि वह घटना के समय खेत पर गए थे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *