संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत

1 Min Read

कायमगंज।

क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी अंकित कुमार (22) पुत्र बालकिशन जाटव ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में देखा तो अंकित कुमार का शव पंखे के कुंडे में साड़ी से लटक रहा था। मृतक की मां रेनू देवी, भाई शिवम, सुरजीत, सुशांत,इशू बहिन ईशा का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने बताया कि मृतक की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व तहसील अमृतपुर क्षेत्र के एक गांव से हुई थी। मृतक के भाई उसकी पत्नी रूबी व नौ महीने की एक पुत्री सिद्धि है। पति -पत्नी के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी। मंगलवार को भाभी रूबी झगड़ा करने के बाद अपने मायके चलीं गईं थीं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *