उपचार के दौरान महिला की मौत: परिजनों ने हंगामा काटा अस्पताल सीज।

3 Min Read

फर्रुखाबाद।

नगर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो जाने से परिजनों ने हंगामा काटा। थाना कादरी गेट क्षेत्र के लकूला मसेनी रोड पर स्थित कुलवंती अस्पताल में थाना कादरी गेट के मोहल्ला डिग्गी ताल निवासी राम-लखन की 28 वर्षीय पुत्री राखी की तबियत खराब हो जाने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए दिन में कुलवंती अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार इलाज में लापरवाही के कारण राखी की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचाया। सूचना मिलने पर कादरी गेट थाना पुलिस, सीएमओ डाक्टर अविनेद्र कुमार एवं एसीएमओ डॉ रंजन गौतम अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने मरीजों को बाहर निकाल कर अस्पताल को सीज कर दिया।सीएमओ ने मीडिया को बताया कि महिला की मौत के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। राखी की छोटी बहन कविता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।शिकायत के मुताबिक तबियत खराब होने पर राखी को 3 बजे कुलवंती अस्पताल ले जाया गया डाक्टर पंकज व स्टाफ पूनम व निर्मल ने बिना जांच के दवाइयां दी और इंजेक्शन लगाया। राखी की हालत बिगड़ने पर तीमारदारों ने योग्य चिकित्सक को बुलाएं जाने की फरियाद की। लेकिन किसी अन्य चिकित्सक को नहीं बुलाया गया। थोड़ी देर बाद ही राखी की मौत हो गई। कविता ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ की घोर लापरवाही व इंजेक्शन लगाए जाने के कारण बहन राखी की मौत हुई है।राखी का 4 साल पूर्व जनपद इटावा थाना ऊसराहार के ग्राम महोरी निवासी शिवकांत कश्यप के साथ विवाह हुआ था।इसी अस्पताल में 20 फरवरी को राखी की डिलीवरी हुई थी। परिजन शिवनाथ सिंह ने मीडिया को बताया की कुलवंती अस्पताल वालों ने बहू राखी को माया हास्पिटल के लिए रैफर कर दिया वहां जाने पर राखी को भर्ती नहीं किया गया बल्कि इलाज करने से पहले ढेड़ लाख रुपये जमा करने को कहा गया था। राखी की मौत पर उसकी मां सावित्री देवी आदि महिलाएं बिलखती रही परिवार में मातम छा गया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *