भाजपा जिला कार्यकारिणी में शामिल व नॉमिनेट सभासद बनने पर माला पहनाकर किया स्वागत |

1 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

पूर्व भाजपा अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है इसमें सभी जातियों का समावेश है और सभी लोगों का ध्यान रखकर कार्यकारिणी बनाई गई है पूरी जिला टीम में जितने भी पदाधिकारी बने हैं बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता है कुछ नए युवा भी हैं कुछ पुराने सहयोगी भी साथ रहे हैं सभी लोग मिलकर भारतीय जनता पार्टी को आगे ले जाने में महिती भूमिका निभाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के माननीय जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने जो कार्यकारिणी बनाई है बहुत ही सराहनीय है अच्छे से अच्छे कार्यकर्ताओं को जोड़ा है

महामंत्रियों में सबसे कर्मठ एवं लगन शील अमरजीत दीक्षित को भी स्थान दिया है। सभी पदाधिकारी का मैं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी देता हूं ।

स्वागत समारोह में जिला टीम की कार्यकारिणी में आदेश अग्निहोत्री, नगर पालिका परिषद में नॉमिनेट किए गए सियाराम शरण कोरी, भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्रीश्री अखिलेश शर्मा, डॉक्टर दिलीप सैनी, शीशराम, आदि दो दर्जन लोग उपस्थित थे|

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *