कायमगंज /फर्रुखाबाद |
सीपी मल्टी स्पेशलिटी व मैक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र के मरीजो को अपने नगर में दिमाग व नसों से संबंधित मरीजों का उपचार व परीक्षण किया गया। इस दौरान 50 मरीजो का उपचार किया गया।
नगर के प्रतिष्ठित सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल से आये प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर रोहित पांडे व उनकी टीम ने क्षेत्र के तमाम मरीजो का उपचार किया इस दौरान माइग्रेन नर्वस सिस्टम, हेड इंजरी, हाथ पैरों में सूजन, दिमाग में पानी भरना, दिमाग में धक्का, ब्रेन हेमरेज, रीड की हड्डी का खिसकना आदि मरीजो ने अपना उपचार कराया नगर व ग्रामीण अंचल के मरीजों की सुविधा के लिए माह में दो बार उपचार के लिए अपनी सेवाएं देते रहेंगे गंभीर मरीजों का ऑपरेशन व अन्य कोई समस्या का भी उपचार अपने हॉस्पिटल में ही करेंगे। इस अफसर पर डॉक्टर रोहित पांडे ने कहा कि जो मरीज दिल्ली आदि महानगरों से उपचार करने में असमर्थ होते हैं उनकी समस्या को मद्देनजर रखते हुए डॉ मिथिलेश अग्रवाल के विशेष आह्वान पर मैक्स की टीम द्वारा मरीजों का सफल उपचार व आपरेशन किया गया अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर मंगल पांडे व डॉक्टर शिवम त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में क्षेत्र की जनता के लिए व्यवस्था व अन्य मदद प्रदान की गई इस दौरान मैक्स हॉस्पिटल से गौरव सिंह व सचिन कुमार, देवेश द्विवेदी, गोपी सक्सेना, नितिन गंगवार,पंकज सिंह, गगन श्रीवास्तव, विकास सिंह, शेखर आदि लोगों का अभूतपूर्व सहयोग रहा।
