कायमगंज/फर्रुखाबाद |
कोतवाली क्षेत्र में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब स्कूल से पढ़कर साइकिल द्वारा वापस जा रहे मासूम दोनों भाइयों को एक तेज रफ्तार डंपर ने रौंद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल के परख्च्चे ही उड़ गए इसके बाद तेज रफ्तार डंपर जैसे ही अपने गांव की तरफ मोड़ने के लिए उसने ट्रक को घुमाया वह एक पुलिया में जाकर आधा लटक गया तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए दोनों भाइयों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों भाइयों को जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया
जानकारी के अनुसार थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम आजमनगर निवासी रंजीत यादव के दो पुत्र अनुराग यादव 11 साल अनमोल यादव उम्र 9 साल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं दोनो भाई अपनी साइकिल ठीक करने के लिए ढंमडेरा मिस्त्री के यहां गए हुये थे साइकिल को सही करा कर वापस लौट रहे थे साइकिल को अनुराग चला रहा था व अनमोल पीछे बैठा हुआ था जैसे ही वह ढंमडेरा बम्बा की पुलिया के पास से गुजरे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों भाई लहुलुआन होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी साइकिल के परख्च्चे उड़ गए टक्कर मारने के बाद डंपर और अनियंत्रित होकर बंबा पुलिया में जाकर लटक गया घटना की चीख़ पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और भाग रहे डंपर चालक को दौड़कर पकड़ लिया | गंभीर रूप से घायल हुए बच्चों को इलाज के लिए कायमगंज के सीएससी केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया | क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में व चालक को हिरासत में ले लिया गया है| शिकायत पत्र मिलने पर कानूनी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी |
