वसूली के बटवारे को लेकर होमगार्ड जवानों में जमकर मारपीट: फटी वर्दियां।

2 Min Read

फर्रुखाबाद:

सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन तिराहे पर ट्रैफिक सिपाही सिध्द गोपाल,महिला सिपाही साधना,होमगार्ड जवान विशाल वर्मा एवं रमाकांत अगिनहोत्री यातायात व्यवस्था की ड्यूटी कर रहे थे बंटवारे के विवाद में होमगार्ड जवानों की गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई जिससे उनकी वर्दियां फट गई।ट्रेफिक ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान मौका मिलते ही अवैध वसूली करके बंटवारा कर लेते हैं।यदि कोई अवैध वसूली में रुपयों की चोरी करता है तो बंटवारे को लेकर विवाद हो जाता है।होमगार्ड जवानों में मारपीट होता देखकर लोगों की भीड़ लग गई जिन्होंने मारपीट का लुफ्त उठाकर वीडियो बनाये।बताया जाता है की रुपयों के बटवारे के विवाद में होमगार्ड विशाल वर्मा ने होमगार्ड रमाकांत पाठक ने कहा कि गाली दोगे तो पटक पटक कर मारेंगे इसी बात से गुस्साया विशाल रमाकांत को पीटने लगा।मारपीट के दौरान धक्का लगने से बाइक गिर पड़ी रमाकांत उसी बाइक के ऊपर जा गिरा‌।जिससे बाइक की नंबर प्लेट टूट गई बाइक में नुकसान होता देख बाइक सवार ने दोनों का बीच-बचाव किया और उनसे बाइक में हुए नुकसान की भरपाई करने को कहा।होमगार्ड में मारपीट देख कर दूर खड़ा ट्रेफिक सिपाही सिध्द गोपाल मौके पर पहुंचा।दोनों होमगार्ड जवानों ने एक दूसरे को दोषी ठहराया ट्रेफिक पुलिस सिपाही सिध्द गोपाल ने दोनों होमगार्ड से कहा कि पुलिस लाइन साहब के पास जाओ,उन्होंने बुलाया है मैंने घटना की रिपोर्ट दे दी है। ट्रेफिक सिपाही सिध्द गोपाल ने मीडिया को बताया की मारपीट के समय मैं दूर खड़ा था।मैंने दोनों जवानों का बीच-बचाव किया उसने बताया की होमगार्ड विशाल वर्मा ने होमगार्ड रमाकांत को गंदी गालियां दी थी।इसी बात को लेकर मारपीट हुई है बताया जाता है की घटना से पूर्व वहां जाम लगा था।एक होमगार्ड जाम को खुलवा रहा तो दूसरा कुर्सी पर बैठ कर आराम कर रहा था।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *