फर्रुखाबाद |
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, जिला आबकारी अधिकारी जी.पी.गुप्ता आबकारी आयुक्त द्वारा नामित अधिकारी देवेन्द्र सिंह रावत, समस्त आबकारी निरीक्षक फर्रूखाबाद, उपस्थित आवेदकगण एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में वर्ष 2026-27 हेतु ई-लाटरी प्रथम चरण की प्रक्रिया में देशी शराब की 14 दुकानों पर 54, कंपोजिट शॉप की 04 दुकानों पर 07 तथा मॉडल शॉप की 01 दुकान पर 01 आवेदन इस प्रकार कुल 62 आवेदन प्राप्त किए गए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ज्योति चौधरी की उपस्थिति में तकनीकी सहयोग प्रदान कर सर्वप्रथम आवेदकों की उपस्थिति में सिमुलेशन की कार्यवाही की गयी जिसमें आवेदकों से 3 सीड अंक प्राप्त कर सबको समान चयनित होने के बारे में अवगत कराया गया। तत्पश्चात रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी जिसमें आवेदकों से 3 सीड अंक प्राप्त कर अन्तिम रूप से की प्रक्रिया शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी गयी।
