मुख्य चिकित्सा अधिकारी का औचक निरीक्षण: लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड और आभा आई डी बनाना सुनिश्चित करें।

2 Min Read

कायमगंज/

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ‘गोल्डन कार्ड’ निर्माण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की।

​निरीक्षण के दौरान डॉ. गौतम ने ब्लॉक की समस्त आशा संगिनियों और आशा बहुओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ​सभी आशा बहुएं अपने स्वयं के और अपने परिवार के गोल्डन कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाएं।

​क्षेत्र के चिन्हित लाभार्थियों की सूची के आधार पर घर-घर जाकर कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

​प्रत्येक पात्र व्यक्ति की आभा आई डी बनाना शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।

लापरवाही पर दी चेतावनी

​समीक्षा के दौरान डॉ. रंजन गौतम ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “यदि किसी भी क्षेत्र में प्रगति खराब पाई गई या कार्यों में लापरवाही दिखी, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

​निरीक्षण का उद्देश्य

​बैठक के अंत में उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आशाओं के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और उन्हें आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान निकालें ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

​इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक विपिन कुमार सहित ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM), ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (BCPM) और स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *