टेम्पो व बाइक की भिड़ंत मे टेम्पो पलटा 8 घायल, हालत गंभीर

1 Min Read

कायमगंज।

जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर के गांव अहलामई निवासी कुलदीप (25) व कुलदीप की पत्नी रीता (22), सुमेश पाण्डेय (45), सुमेश पाण्डेय की पत्नी बबली (40), व पुत्रियां देवकी (16) और राजुल (18) एवं टेम्पो चालक दुर्गेश (35) उक्त सभी लोग जनपद बदायूं के थाना उसैत के कालसेन मंदिर घूमने गए थे। वापस आते समय कायमगंज नगर के मुख्य चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक सबार क्षेत्र के गांव महमदीयापुर निवासी विकास की बाइक व टेम्पो मे आमने सामने जोरदार टक्कर हो गईं। टक्कर लगते ही टेम्पो पलट गया और बाइक सबार भी गिरकर घायल हो गया। टेम्पो पलटते ही चीखपुकार मच गईं। आसपास के लोग उधर दौड़े और टेम्पो मे फसी सबारियों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से उक्त सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया जहाँ सभी का इलाज चल रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *