जिलाधिकारी द्वारा बलराम गैस सर्विस, जितेंद्र गैस सर्विस तथा राधाकृष्ण फिलिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण ।

1 Min Read

फर्रुखाबाद/

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली गई तथा गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर उपभोक्ताओं तक डिलीवरी होने में लगने वाले समय के संबंध में एजेंसी संचालकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राधाकृष्ण फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल एवं डीजल के उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा बिना हेलमेट दुपहिया वाहनों को पेट्रोल न दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका चालान भी किया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी व संवंधित उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *