श्री महा मंगलेश्वर नाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में सुन्दर कांड का आयोजन |

2 Min Read

फर्रुखाबाद/

नगर के प्राचीन मंदिर श्री महामंगलेश्वर नाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम, पुराना कोटा पार्चा में वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्री सुंदरकांड पाठ समिति, चिंतामणि द्वारा मानव कल्याण की कामना के साथ सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

कलयुग में भगवान हनुमान जी की उपासना को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए समिति के व्यवस्थापक घनश्याम वाजपेई ने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं है जो हनुमान जी की कृपा से सिद्ध न हो सके। उन्होंने चौपाई उद्धृत करते हुए कहा—

कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहीं होई तात तुम पाही

इसी महामंत्र के साथ श्रद्धालुओं के कल्याण की भावना से त्रिदिवसीय कार्यक्रम में भगवान शिव के रुद्र अवतार हनुमान जी की उपासना की गई। कार्यक्रम के अंत में हनुमान जी का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार, छप्पन भोग तथा महाआरती संपन्न हुई। इसके उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

वार्षिक उत्सव में योगेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, निर्मल दीक्षित, प्रशांत सिंह, घनश्याम वाजपेई, अशोक वर्मा, कमलेश दीक्षित, अनूप मिश्रा, नागेश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता, रविंद्र भदौरिया एवं अनुराग पांडे ने संगीत के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर रामजी वाजपेई, ओम शुक्ला, रामवीर गौतम भदौरिया, नीरज सक्सेना, स्वदेश, दिनेश मिश्रा, शिव आशीष, सागर भारद्वाज, प्रमोद द्विवेदी, दीपक शुक्ला, रजत अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु सेवा कार्य में सक्रिय रहे।

पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *