एसआई भर्ती परीक्षा में सख्त चेकिंग, 19 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम ।

2 Min Read

फर्रुखाबाद/

उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जिले के सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। प्रशासन की मुस्तैदी का आलम यह रहा कि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर काफी सख्ती बरती गई।

सुबह 7 बजे से जुटने लगे अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए ललितपुर, झांसी, आगरा, मथुरा, कानपुर नगर, कानपुर देहात और मैनपुरी जैसे दूर-दराज के जनपदों से अभ्यर्थी शनिवार रात को ही फर्रुखाबाद पहुँच गए थे। कई अभ्यर्थियों ने रात बस स्टैंड पर ही गुजारनी पड़ी। रविवार सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर भीड़ जुटने लगी थी।

त्रि-स्तरीय सुरक्षा जांच के बाद मिला प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों को लाइन में खड़ा कर मेटल डिटेक्टर से जांच की गई।

इसके बाद केंद्र के भीतर बायोमेट्रिक हाजिरी की प्रक्रिया पूरी की गई।

सुबह 9 बजे तक प्रवेश बंद कर दिया गया और परीक्षा निर्धारित समय (सुबह 10 से दोपहर 12 बजे) पर आयोजित हुई।

कान की बाली उतारने के लिए हुई मशक्कत चेकिंग के दौरान एक दिलचस्प मामला सामने आया। ललितपुर से आए अभ्यर्थी सत्यम मिश्रा के कान में बाली देख पुलिसकर्मियों ने उसे उतारने को कहा। काफी कोशिशों के बाद भी जब बाली नहीं उतरी, तो एक महिला अभ्यर्थी और अन्य लोगों ने भी मदद की।

सत्यम ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि मध्य प्रदेश की एक परीक्षा के दौरान बाली न उतरने पर टेप लगा दिया गया था, यहाँ भी वैसा ही किया जाए। हालांकि, मौके पर मौजूद सीओ (CO) ने दो-टूक कहा कि “जब नियम पता थे तो बाली पहनकर क्यों आए?” अंततः ड्यूटी पर तैनात एक उपनिरीक्षक की मदद से बाली निकाली गई, जिसके बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल सकी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *