अलीगढ़ में एसआईआर कार्यों में तेजी, 73.65% मतदाता मैपिंग पूरी

2 Min Read

अलीगढ़ में एसआईआर कार्यों में तेजी, 73.65% मतदाता मैपिंग पूरी

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अलीगढ़ में राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण और नोटिस सुनवाई प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना था।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी दलों ने पुनरीक्षण प्रक्रिया और मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सुझाव साझा किए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ जिले में कुल जनसंख्या 46,92,093 है, जिसमें पुरुष 24,92,985 और महिलाएं 21,99,108 हैं। जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र हैं: खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ और इगलास।

निर्वाचन कार्यों के लिए जिले में 7 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 183 सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 7 एसआईआर पर्यवेक्षक, 183 सेक्टर ऑफिसर, 324 सुपरवाइजर और 3234 बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) तैनात किए गए हैं। इसके अलावा राजनीतिक दलों द्वारा 9853 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए गए हैं।

जनगणना और मतदाता विवरण के अनुसार, 1 जनवरी 2026 तक कुल 22,76,190 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें 12,40,022 पुरुष, 10,36,086 महिलाएं और 82 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। ईपी रेशियो 48.69% और जेंडर रेशियो 836 है। वर्ष 2003 में मतदाताओं की संख्या 15,86,626 थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि जिले में 1642 मतदान केंद्र और 3234 मतदेय स्थल स्थापित हैं। विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्र इस प्रकार हैं: खैर-261, बरौली-259, अतरौली-299, छर्रा-258, कोल-136, अलीगढ़-94, इगलास-335।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से नए और युवा मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें और महिला तथा युवा मतदाताओं पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *