गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शमसाबाद, धूमधाम से निकली भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमसाबाद/फर्रुखाबाद।

Ad image

रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती-पूजा कर पुष्पवर्षा की और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

शोभायात्रा का शुभारंभ गुमटी महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई थाना चौराहे पहुंची और यहां से लंका मैदान के लिए रवाना हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शोभायात्रा के स्वागत के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मकानों और दुकानों की छतों पर भी महिला, पुरुष और बच्चे भगवान गणेश के दर्शन के लिए खड़े नजर आए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर पुष्पवर्षा की।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, महामंत्री नवनीत रस्तोगी और कोषाध्यक्ष आलोक भारद्वाज के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय गुप्ता तथा पंकज राजपूत ने भी समर्थकों के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए।

लंका मैदान पहुंचने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा वापस लौट गई। इसी दौरान रामलीला कमेटी के विश्वनाथ पांडे ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया।

इस मौके पर अरुण कुमार भारद्वाज, रामकुमार गुप्ता, गौरव सक्सेना, सूरज पांडे, अवधेश पांडे, रवि पांडे, अखिलेश मिश्रा, जोगराज राजपूत, राहुल सक्सेना, मिंटू राजपूत, अवधेश समेत रामलीला कमेटी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *