मिशन शक्ति- 5.0 के दूसरे चरण का आगाज, एएसपी ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

2 Min Read

मिशन शक्ति- 5.0 के दूसरे चरण का आगाज, एएसपी ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

मैनपुरी (अजय किशोर)। उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प को दोहराते हुए जनपद मैनपुरी में मिशन शक्ति (फेज 5.0) के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों की एक विशाल बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों से गुजरी, जिसका उद्देश्य नारी शक्ति को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करना रहा।

रैली के माध्यम से पुलिस टीम ने आम नागरिकों और महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान महिलाओं व बच्चों की तत्काल सहायता हेतु जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पॉवर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) और 1098 (चल्ड हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए महिलाओं को सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग और साइबर फ्रॉड से बचने के गुर भी सिखाए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि मैनपुरी पुलिस महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षित नारी, विकसित समाज के संकल्प के साथ पुलिस टीम हर कदम पर महिलाओं की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *