जसमई पंचायतघर में ओपन जिम का उद्धघाटन सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने किया

3 Min Read

फर्रुखाबाद:

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने जसमई ग्राम पंचायत घर में ओपन जिम का उद्धघाटन किया मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने ग्रामीणों को जानकारी देते बताया कि ओपन जिम विधायक निधि से लगवाया गया है। 11 उपकरणों वाले ओपन जिम की लागत 8,10 लाख रुपये है।उनके विधानसभा क्षेत्र में तीन दर्जन ओपन जिम प्रस्तावित है भोपतनगला गांव में भी ओपन जिम का उद्घाटन करना है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के खेलों इंडिया अभियान को मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया है।इस ओपिन जिम का बच्चों से लेकर वृद्ध तक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापक राजीव बरतरिया को सलाह दी कि क्लास का समय निर्धारित कर छात्रों को रोजाना कसरत के हुनर सिखाए श्री द्विवेदी ने बताया की आदत के कारण ही उनकी सेना में भर्ती हुई थी।उन्होंने बताया की जसमई बिजली घर की निरंतर मानीटरिग की जा रही है ताकि निर्माण कार्य में चोरी व बेइमानी न हो सकें उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी बिजली घर के निर्माण कार्य में खराबी होने की तुरंत जानकारी दे श्री द्विवेदी ने नगर क्षेत्र में 100नये टांसफार्मर लगवाने की जानकारी देते हुए बताया कि 226 करोड़ की लागत से शहर के सभी मकान पाइप लाइन से जुड़ जायेंगे सीवरेज लाइन के लिए 650 करोड़ रुपये की मंजूरी की अंतिम प्रकिया चल रही हैं।फतेहगढ़ में 35 करोड़ की लागत से बनने वाले आटोरियम की आर्किटेक्ट द्वारा आज भी गई नई डिजाइन दिखाई उन्होंने बताया कि फतेहगढ़ से गुरसहायगंज तक मार्ग का चौड़ीकरण की कार्रवाई अंतिम प्रयास पर है।आगरा से दो इलेक्ट्रिक बसें आने लगी है।जिसके लिए बस स्टेशन पर चार्जिंग रुम बनाया गया है।सभा का संचालन करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत ने बताया की ओपन जिम से सभी गांव वालों को लाभ मिलेगा उन्होंने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उनके ऊपर अभी तक कोई दाग नहीं लगा है।वह पूर्व कलीना मंत्री स्व० ब्रह्मदत्त द्विवेदी के संकल्पों को पूरा कर रहे है।इसी दौरान इसी दौरान ब्रह्मदत्त द्विवेदी अमर रहे के नारे लगाए गए पंचायत घर पहुंचने पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का फूल मालाओ और ढोल नगाड़ो से जोरदार स्वागत किया गया श्री द्विवेदी ने शिलापट का अनावरण कर करने के बाद जिम उपकरणों पर हुनर दिखाए बैठक में मनोज मिश्रा, प्रधान श्रीमती अभिलाषा दुबे,उनके पति संजीव दुबे लेखपाल,बाबा खुशी राम,सुरेश चंद्र दुबे, महेश चंद्र दुबे, रामशंकर दुबे,पीयूष दुबे, रामवीर चौहान, सुरेश चौहान,संजू बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *