पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा व दीवान घायल, उपचार के लिए भर्ती |

2 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज |

कोतवाली पुलिस की बीती रात हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से लुटेरा व दीवान घायल हो गए | अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि लूट के मामले में पटियाली निवासी लुटेरे कुलदीप को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था | पुलिस कुलदीप से लूटे गए कुंडलों की बरामदगी के लिए ले गई थी | कुलदीप ने 315 बोर का तमंचा छुपाया हुआ था एसपी ने बताया कि कुलदीप के भागने के लिए तमंचे से दीवान धर्मेंद्र तिवारी के ऊपर दो फायर किये | गोली हाथ में लगने से दीवान तिवारी घायल हो गए | पुलिस ने जवाबी गोली चलाई पैर में गोली लगने से लुटेरा कुलदीप घायल हो गया | पुलिस ने कुलदीप की निशान देही पर लूटे गए कुंडल बरामद कर लिए हैं | घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया |

कुलदीप जनपद कासगंज थाना पटियाली के ग्राम मिल्क इलाही अल्लौयापुर निवासी सजीवन सिंह का पुत्र है|

मालूम हो कि अमृतपुर थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी राम राजपूत अपनी बहन मंजू को बाइक पर बैठाकर 14 मार्च को एटा जनपद के लहटोरा गांव जा रहे थे वह दोपहर के समय ढमढेरा और विराहिमपुर गांव के बीच से गुजर रहे थे तभी पीछे से आए दो बाइक सवारी युवकों ने चलती बाइक पर मंजू के कानों पर झपट्टा मारा दोनों कुंडल कानों से नोच लिए | मंजू ने सुरक्षा के लिए कुंडल काले धागे से बाँध रखे थे | लुटेरे ने इतनी तेजी से झपट्टा मारा की दोनों कुंडल कानों से निकल गए | लुटेरों के फरार हो जाने पर मंजू चीखने चिल्लाने लगी पीछे से आ रही बोलेरो चालक ने लुटेरों का पीछा किया पीछा किया जाने से घबरा कर बाइक सवाल लुटेरे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरे आरोपी शनि को मौके पर पकड़ लिया गया | राम ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *