फर्रुखाबाद
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान तीन स्लीपर बसें सीज की गईं तथा इनमें से एक स्लीपर बस बरेली से आ रही थी, जब उसके प्रपत्र चेक किये गये तो पाया गया कि राजस्थान राज्य में उसका पंजीयन निलम्बित था। बस पर रू0 93 हजार का जुर्माना लगाया गया तथा बस को रोडवेज बस अड्डा मेें सीज किया गया। एक अन्य बस पर बिना परमिट संचालित पाये जाने पर रू0 58 हजार का जुर्माना लगाया गया तथा बस को रोडवेज बस अड्डा मेें सीज किया गया। एक अन्य बस पर रू0 16 हजार का जुर्माना लगाया गया तथा बस को रोडवेज बस अड्डा मेें सीज किया गया।
ओवरलोड माल ढोते हुये 3 ट्रक सीज किये गये व उन पर रू0 1.15 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त बकाया कर के अभियोग में 3 ट्रक सीज किये गये, जिन पर रू0 1.55 हजार का कर बकाया था।
भविष्य में भी नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर और अधिक कठोर कार्यवाही की जायेगी।
