राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का किया आयोजन, स्वयं सेवकों ने ध्वज को किया प्रणाम

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का किया आयोजन, स्वयं सेवकों ने ध्वज को किया प्रणाम

(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)

अवागढ़। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा के विकास खण्ड अवागढ़ क्षेत्र में न्याय पंचायत मुड़समां में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का किया आयोजन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रति वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक पखवाड़े तक पूरे देश में जगह जगह गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित की जाती है। उसी क्रम में मुड़समां में संघ के स्वयं सेवक विजय प्रताप सिंह के आवास पर खण्ड कार्यवाह अवागढ़ अवधेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।

गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में खण्ड कार्यवाह अवधेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से सेवा करने का आह्वान किया। गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में संघ प्रार्थना के साथ सभी स्वयं सेवकों ने ध्वज को किया प्रणाम, मौके पर मुख्य रूप से अवधेश कुमार, विजय प्रताप सिंह, रमेश पाल सिंह, हरेंद्र कुमार, अमित कुमार, रवि सिंह, मनोज कुमार, रामू सिंह, शिवम कुमार के अलावा सभी स्वयं सेवक मौके पर उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *