गर्भवती महिला के साथ मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल

1 Min Read

कायमगंज क्षेत्र के गांव ज्यूनी निवासी भगवान देवी को पुलिस घायल अवस्था में मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी लाई। जहाँ इलाज के दौरान घायल भगवान देवी ने बताया की पड़ोस की ही महिला उसकी 8 वर्षीय पुत्री से आये दिन कोई न कोई कार्य कराती है। बुधवार को भी पड़ोस की महिला ने काम का कहा तो उसकी पुत्री ने मना कर दिया। इसी बात पर आरोपित महिला उसे भला बुरा कहने लगी। जब पुत्री ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख महिला जब अपनी पुत्री को बचाने गई तो उस महिला का पति भी वहाँ आ गया। आरोप है कि उसने महिला के पेट पर लात मार दी जिसमें वह गिर पड़ी और घायल हो गई। उसने बताया वह सात माह की गर्भवती है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *