कायमगंज/फर्रुखाबाद |
कायमगंज में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी की विधायक निधि से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ट्रांसपोर्ट चौराहे पर दो वाटर कूलर लगवाए गए जोकि 150 लीटर के हैं l ताकि आने वाले गर्मी के मौसम में नगर एवं आसपास के लोगों को गर्मी से राहत मिल सके और उन्हें शीतल जल प्राप्त हो सके l एमएलसी प्रतिनिधि अवनीश चतुर्वेदी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की अपार भीड़ रहती है गर्मी के मौसम में मरीज के साथ आने वाले परिजन पानी के लिए बेहाल रहते हैं साथ ही ट्रांसपोर्ट चौराहे पर दिल्ली जैसे सुदूर क्षेत्रों में जाने वाले यात्री बस की प्रतीक्षा करते हैं | दोनों ही स्थान पर आम जनमानस को गर्मी में राहत दिलाने हेतु यह सब प्रयास किया गया है।
