वरिष्ठ साहित्यकार कवि रामअवतार शर्मा "इंदु"के जन्मदिवस के अवसर पर विराट काव्यगोष्ठी का आयोजन।

2 Min Read

फर्रुखाबाद |

कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था फर्रुखाबाद इकाई के द्वारा भारतीय नव संवत्सर एवं रामनवमी के उपलक्ष्य में वरिष्ठ साहित्यकार कवि राम अवतार शर्मा इंदु के जन्म दिवस पर विराट काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि डॉक्टर शिवओम अम्बर ने कहा कि की इंदु जी जीवन संघर्षों के बीच कविता को लिखा और मंचों पर पढ़ा है।उन्होंने कहा कि रामअवतार शर्मा इंदु श्रेष्ठ कवि छंदकार है उन्होंने कांटों को भी मस्ती में जीते हैं, बस्ती बस्ती फरियाद नहीं करते, सच कहते है अथवा चुप रहते हैं हम लफ्जों को बर्बाद नहीं करते पंक्तियां पढ़ीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री ने कहा कि अवधपुरी का राम लला तो, सबकी आंखों का तारा कविता पढ़ी।कवि राम शंकर अवस्थी ने कहा ‘सारे प्राणियों को छुड़ाता सब बंधन से,सीमाओं में आप उसे वंदी न बनाइए।कवि उत्कर्ष अग्निहोत्री ने ‘उस शख्स को तू न बता शाम हो गई ,वो उठ के जहां बैठ गया शाम हो गई। कार्यक्रम में प्रांशु पाण्डेय, विशाल श्रीवास्तव,रत्नेश पाल,श्वेता शर्मा,ब्रज किशोर सिंह किशोर, दिलीप कश्यप, देवेश तिवारी,राज गौरव पाण्डेय,आदि ने काव्य पाठ किया।संस्था अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा सभी कवियों को राम नवमी की की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम संयोजक नीरज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर संजय गर्ग, प्रमोद दीक्षित,रोशन शर्मा,प्रथम,रोली आराध्या शर्मा, मनोज कश्यप,अनुराग शर्मा, प्रथम शर्मा,अंजलि शर्मा, दर्पण शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे ।

[6:04 PM, 3/26/2026] Manoj Jauhari: Next

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *