सांसद मुकेश राजपूत का सुझाव: सुरक्षा के लिए ली जाये तलाशी, पुलिस चेकिंग में न हो उत्पीड़न।

3 Min Read

फर्रुखाबाद

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत आज देशवासियों को होली पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि होली पर्व पर पुलिस चेकिंग के दौरान किसी का उत्पीड़न न किया जाए, सुरक्षा की दृष्टि से तलाशी ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी का प्रयास होना चाहिए होली अच्छे ढंग से मने। घर में ही होली मनाकर एक दूसरे के गले मिलकर गिले शिकवे दूर करें। उन्होंने कहा कि ध्यान रखना चाहिए कि होली की आग से कहीं बंच केबिल न जल जाये, बिजली विभाग व एसडीएम को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। राजपूत ने जनपद में गंगा,रामगंगा एवं काली नदी के तीन बड़े पुलो के अलावा, तीन बड़ी पुलिया के निर्माण के लिए 900 करोड़ रूपयों की मंजूरी के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बधाई दी।उन्होंने कहा सभी पुल फोर लेन के बनेंगे उन्होंने विरोधियों द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार कि सांसद अपने आवास के निकट वाला प्लाई ओवर नहीं बनवाना देना चाहते हैं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैंने रेल मंत्री से बात की है कि पहले देव रामपुर क्रासिंग वाला प्लाई ओवर बनवाया जाए। कायमगंज बाला बाद में बने,जिससे विरोधियों के मुंह पर लगाम लग सके। विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि पांचाल घाट पर 5 करोड़ की लागत से काफी बड़ा कम्युनिटी सेंटर बनेगा जिससे गंगा स्नान करने बालों को काफी सहूलियत मिलेगी उन्होंने कहा कि पहले कन्नौज और मेनपुरी जिले में विकास होते थे अब फरुखाबाद में बहुत तेजी से विकास हो रहे हैं सभी सड़क 7 से लेकर 10 मीटर चौड़ी हो रही है।बिजली के क्षेत्र में भी काफी काम हो रहा है यह सब मोदी और योगी सरकार की देन है। उन्होंने दिल्ली के यूट्यूबर द्वारा मुकेश राजपूत की आय में 12768 प्रतिशत की बढ़ोतरी को प्रचार बताते हुए दावा किया कि मेरी आय 1 प्रतिशत तक नहीं बढ़ी है। मैं 11 साल से सांसद हू 20 साल से मैंने व मेरी पत्नी ने कोई सम्पत्ति नहीं खरीदी है मैंने आज तक किसी से फूटी कोडी तक नहीं ली है और न ही किसी की जमीन हड़पी है लोग मेरी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है पूर्व की सम्पत्ति जो एक करोड़ की थी अब उसकी कीमत 10 करोड़ हो गई हैं।यह सभी के साथ हुआ है।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कितनी आय बड़ी है इटावा के दर्शन सिंह यादव ने गरीब मुलायम सिंह यादव को साइकिल भेंट की थी मुलायम सिंह साइकिल चलाते थे तो दर्शन सिंह उनकी साइकिल के पीछे बैठते थे।वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष रुपेश गुप्ता,भाजपा नेता सतीश राजपूत,सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *