शमशाबाद फर्रुखाबाद |
गंगा का जल स्तर बढ़ने से गांव के निकट रुक-रुक कर कटान हो रहा है । वही टापू पर की गई गेहूं की फसल के निकट भी कटान हो रहा है ।जिससे ग्रामीण चिंतित हैं ।पिछले चार दिनों से गंगा में जल स्तर घट बढ रहा है ।गांव समैची पुर चितार एवं पैलानी दक्षिण के निकट रुक-रुक कर कटानहो ता रहा।वही गंगा के टापू पर की गई फसल के निकट कटान हुआ ।जिससे ग्रामीण चिंतित है ।2 दिन पहले पैलानी दक्षिण में रईसा का मकान एवं हनीशा और जाफ न्नाकी झोपड़ियां गंगा में कट गई थी ।हालांकियह लोग पहले ही सुरक्षित स्थान पर जा चुके थे ।रविवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंच कर जांच की थी ।लेखपाल ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की निर्देश दिए थे ।अगर जल स्तर और बढ़ा । तो फसलों को और भी नुकसान हो सकता है l
