जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा दिनांक 14 मार्च एवं 15 मार्च को आयोजित की जा रही है जिसमें जनपद में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं पूरे प्रदेश से कई हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने जनपद में आएंगे जनपद फर्रुखाबाद में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए समाजसेवी अध्यक्ष फर्रुखाबाद विकास मंच भईयन मिश्रा के द्वारा जनपद मैं पूर्व में हुई परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को निशुल्क रुकवाने, चाय नाश्ता खाना पीना आज की व्यवस्थाएं की जाती रही अब आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भी उनके द्वारा निशुल्क व्यवस्था की जा रही है इस संबंध में जानकारी देते हुए भईयन मिश्रा ने बताया कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की आसुविधा नहीं होने दी जाएगी वह आराम से रुके जिस स्थान पर रुके हैं वहीं पर उनको निशुल्क भोजन चाय नाश्ता आदि उपलब्ध कराया जाएगा क्योंकि हजारों की संख्या में ऐसे छात्र छात्राएं होते हैं तो बहुत गरीब परिवारों से आते हैं उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि वह किराए पर कमरा लेकर परीक्षा दे पाए ऐसी स्थिति में यह लोग उन जिलों में जाकर वहां के रेलवे प्लेटफार्म , बस स्टेशन एवं शहर की सड़कों पर दुकानों की पत्तियों पर रात्रि गुजरते हैं और सुबह परीक्षा देते हैं ना तो वह अच्छे सो पाते हैं और ना तैयार होकर परीक्षा दे पाते हैं इन सब का दुख दर्द देखकर ही पिछली कई परीक्षाओं से मेरी टीम के द्वारा ऐसे लोगों के लिए बिल्कुल निशुल्क व्यवस्था की गई जिसमें यह लोग आए और ठहरे उम्मीद है कि इस बार 500 से ऊपर परीक्षार्थी रुकेंगे इन परीक्षार्थियों को रोकने की व्यवस्था विशंभर दयाल धर्मशाला नुनाही, हिंदी भवन, सिंधी धर्मशाला, ब्राह्मण धर्मशाला आदमी की गई है इन जगहों पर रुकने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी जो छात्राएं परीक्षा देने के लिए आ रहे हैं उनके रहने की व्यवस्था बिल्कुल अलग की गई है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीशू दुबे, अंगद पांडे उर्फ कोमल, मोहित खन्ना ओमनिवास पाठक आलोक मिश्रा लकी गुप्ता नीरज गुप्ता राजा मिश्रा लवि सक्सेना नीरज दुबे दिलीप कुमार राम जी मिश्रा शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
