फर्रुखाबाद:
आवास विकास स्थित भाजपा नेत्री ममता सक्सेना उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा नामित सभासद बनने पर प्रदेश अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार उत्तर प्रदेश भाजपा नेता प्रदीप सक्सेना एवं जिला पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सदस्य सुमन श्रीवास्तव के पति धमेंद्र श्रीवास्तव (पत्रकार),डा० राजेश हजेला (पत्रकार), संजीव सक्सेना पत्रकार सहित दर्जनों कायस्थ समाज के लोगो ने आवास पर जाकर फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी| वहीं ममता सक्सेना ने बताया भाजपा पार्टी का मैं आभार व्यक्त करती हूं। जो कायस्थों का सम्मान है वह अन्य पार्टियों में नहीं है मै जिला नेतृत्व को बधाई देती हूं इस मौके पर ममता सक्सेना के पति नरेंद्र सक्सेना राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मौजूद रहे व समाज के अन्य महिला व पुरुष रहे।
